Half sweater for 4-6 years // बच्चों का हाफ स्वेटर

Half sweater for 4-6 years // बच्चों का हाफ स्वेटर

आज की इस आर्टिकल में बच्चों की हाफ स्वेटर बनाना बताऊंगी। ये स्वेटर 4 -6 साल के बच्चे की है।

बच्चों का हाफ स्वेटर बनाते वक्त अधिकतर नाप की समस्या होती है.स्वेटर की लम्बाई कितनी होनी चाहिए? कितने इंच पर स्वेटर के मुड्डे  को घटाना चाहिए,मुड्डे की लम्बाई कितनी होनी चाहिए? गला कैसे घटना चाहिए ,वगैरह । 

3 – 4 साल के बच्चों के फुल स्वेटर बनाने के लिए इसे पढ़े।

आज के आर्टिकल में इस हाफ स्वेटर को पूरे विस्तार पूर्वक बनाना बताऊंगी। पुरे स्वेटर की नाप, उसके बाजु और गले के बॉर्डर और उसकी डिजाइन बनाना भी बताऊंगी ताकि इस आर्टिकल को पढ़ कर हाफ स्वेटर को अच्छी तरह बना सकें। 

CROCHET BABY HOODIE

यह स्वेटर दो रंगों की है। जिसमें पिछले पल्ला एक ही रंग से बना हुआ है। अगले पल्ले में दो रंग की डिजाइन डाली हूँ।

Half sweater for 4-6 years // बच्चों का हाफ स्वेटर

ऊपर में इस स्वेटर के अगले पल्ले , पिछले पल्ले और उसमे डाले गए डिज़ाइन की चित्र आप देख सकते हैं।ek rang ke sweater ki design.

Chhote bacchon ka half sweater banane ka tarika:-

Material used:-

ऊन( yarn ):-(Vardhman millennium yarn)वर्धमान का मिलेनियम ऊन दो रंगों में 200 gm.

1.पीला रंग  150 gm 

2.नीला रंग 50 gm

सलाई(Needle):-11 no. बॉर्डर के लिए

                                      9 no. पल्ले के लिए

कैंची(Scissors)

सिलने के लिए स्वेटर सिलने वाली सुई 

Front part of half sweater

अगला पल्ला:-

अगले पल्ले में 86 फंदे लेंगे और पिछले पल्ले की तरह ही बॉर्डर बनाएँगे। बॉर्डर बुनने के बाद डिज़ाइन डालना शुरू करेंगे। इस स्वेटर की पूरी वीडियो देख सकते हैं।complete video for this half sweater .

इस पल्ले में भी बॉर्डर 11 no. पर और उसके ऊपर 9 no. से बुनेंगे।सीधी तरफ से डिज़ाइन डालते हुए पुरे 12 इंच की लम्बाई तक बुनेंगे ,जितनी लम्बाई पिछले पल्ले में थी मुड्डे घटने तक। मुड्डे में पुरे 9 – 9 फंदे घटाएंगे दोनों ओर से।

१२ इंच पुरे होने के बाद सीधी तरफ से ५ फंदे घटाएंगे। डिज़ाइन डालते हुए पूरी सलाई बुनेंगे। उल्टा बुनते वक्त भी शुरू में ५ फंदे घटाएंगे। पूरी सलाई बुनने के बाद सीधी तरफ से ३ फंदे घटाएंगे औउरे पंक्ति को पूरी करेंगे। उलटे तरफ से भी ३ फंदे घटाकर पंक्ति को पूरी करेंगे। इस बार सीधी तरफ से 1 फंदा घटाएंगे और उलटे तरफ से भी 1 फंदा घटाएंगे इस तरह से दोनों तरफ 3 बार में 9 – 9फंदे घटा लेंगे और डिज़ाइन डालते हुए ऊपर बुनना शुरू करेंगे।

86 फंदों में 18 फंदे मुड्डे में घटाने के बाद अब पुरे फंदे 68 बचेंगे,जिसमे 28 फंदे गले के लिए घटाएंगे और बाकि बचे फंदों में से 20-20- फंदे दोनों कन्धों के लिए रखेंगे।

मुड्डे घटाने के बाद जब 3 इंच की लम्बाई पूरी हो जाये तब गोल गला घटाएंगे। गले के लिए बीच में 28 फंदे घटाएंगे। दोनों कन्धों के लिए 20-20 फंदे रखेंगे। 

(गोल गला घटाने के लिए सबसे पहले बीच के 10 फंदे घटाएंगे,फिर दोनों ओर 5 – 5 फंदे और अगली सलाई में 4 – 4 फंदे घटाएंगे। इस तरह से पुरे 28 फंदे घट जायेंगे। )

गोल गला घटाने के बाद दोनों कन्धों को अलग अलग बुनेंगे। डिज़ाइन डालते हुए बुनेंगे। जब मुड्डे की लम्बाई पिछले पल्ले की तरह ही 7 इंच की हो जाये तब कंधे के फंदों को सलाई पर से उतार लेंगे।

इस तरह से अगला पल्ला तैयार है.

Back part of half sweater

पिछला पल्ला :- 11 no की सलाई पर पिछले पल्ले में 80 फंदे लेंगे। एक सीधा और एक उलटे के क्रम में बॉर्डर बनाना शुरू करेंगे। 16 पंक्तियाँ बॉर्डर की बनाएँगे। ये लगभग 2 इंच की होगी। वैसे भी बच्चों की स्वेटर में 2 इंच की बॉर्डर अच्छी लगती है।

बॉर्डर बनाने के बाद सलाई को बदल देंगे। अब 9 no की सलाई पर ऊपर का पल्ला बनाएँगे।
बॉर्डर के बाद फंदे को बढ़ाएंगे नहीं ,क्योंकि 9 no की सलाई पर बुनने से ये अपने आप ही थोड़ा ढीला बुनाई होगा।
बॉर्डर बुनने के बाद 9 no की सलाई से पहली पंक्ति सीधा बुन लेंगे। दूसरी पंक्ति उल्टा बुनेंगे।

आगे की पूरी सलाई सीधा और उल्टा बुनते हुए 12 इंच की लम्बाई पूरी करेंगे।

TIPS :-

[स्वेटर को नाप कर बनाएं तो ज्यादा सही बनती है , क्योंकि सलाई गिनकर बनाने से पल्ले की लम्बाई छोटी या बड़ी हो सकती है।TIPS FOR KNITTING हर किसी के हाथ की बुनाई अलग-अलग होती हैं। कोई थोड़ी ढीली बुनाई करती हैं तो कोई टाइट। अगर 20 पंक्तियां ढीले हाथ से बुनें तो वो थोड़ी लंबी बनेगी और अगर टाइट हाथ से बुने तो थोड़ी छोटी बनेगी। हमेशा यह प्रयास करें की स्वेटर को नाप कर ही बनाएं।]

12 इंच की लंबाई पूरी होने के बाद दोनों ओर से मुड्डे को घटाएंगे। सीधी तरफ बुनते समय 5 फंदे घटाएंगे,और पूरी सलाई सीधी बुनेंगे। उल्टा बुनते समय भी शुरू में 5 फंदे घटाएंगे।और पूरी सलाई उलटी ही बुनेंगे।

फिर से सीधी सलाई बुनते समय 2 फंदे घटाएंगे। उल्टा  बुनते वक्त भी 2 फंदे घटाएंगे।

इस तरह से पुरे 7-7 फंदे दोनों तरफ घटाएंगे।मुड्डे घटने के बाद सीधा उल्टा बुनते हुए 7 इंच की लम्बाई तक बुनेंगे ।पिछले पल्ले के गला को कैसे घटाएं80 फंदों में से मुड्डे में पुरे 14 फंदे घटाने के बाद 66 फंदे बचेंगे। इन फंदों में 20 – 20 फंदे कंधे के लिए रखेंगे और 26 फंदे गले के लिए घटाएंगे।

7 इंच पुरे होने के 2 या 4 सलाई पहले दोनों ओर कंधे के 20 – 20 फंदे रख कर गले के लिए बीच में 26 फंदों को किसी दूसरी सलाई पर उतार लें। दोनों ओर कंधे के 20 – 20 फंदों को अलग अलग 4 – 4  सलाई बुनकर इन फंदों को भी उतार ले। यहाँ तक स्वेटर की पूरी लम्बाई 19 इंच की होगी।

complete video for this half sweater .

बच्चों के हाफ स्वेटर (half sweater)के गले का बॉर्डर बनाने का तरीका:-

गले का बॉर्डर(round neck border):-

स्वेटर का दोनों पल्ला तैयार हो जाने के बाद सबसे पहले एक तरफ के कंधे को जोड़ते हैं।

कंधे जोड़ने के तरीके के लिए इसे देखें :-कंधे कैसे जोड़े

कंधे जोड़ने के बाद पिछले पल्ले का दूसरा छोर जो कंधे से जुड़ा हुआ नहीं है , वहां पर से 26 फंदे जो गले के लिए थे उसे सलाई पर चढ़ा लेंगे।
फिर उसी सलाई पर जुड़े हुए कंधे की तरफ से आगे के पल्ले से 60 फंदे चढ़ा लेंगे। इस 76 फंदे हो जायेंगे।
अब १ सीधा और एक उल्टा के क्रम में बॉर्डर बनाते हुए पूरी 18 पंक्तियाँ बॉर्डर की बुनेंगे।
अब फंदे को घटाएंगे नहीं बल्कि सलाई पर से उतार लेंगे और एक एक फंदे को सलाई से लेकर सुई से सिल लेंगे। इसे देखे :-गोल गले का बॉर्डर कैसे बनाएं

Armhole border of half sweater

बाजु का बॉर्डर:-  हाफ स्वेटर में दोनों ओर के मुड्डे में बॉर्डर बनेगी। 

दोनों कन्धों को जोड़ने के बाद मुड्डे के बॉर्डर के लिए फंदे को चढ़ाएंगे। पुरे 70 फंदे चढ़ाएंगे। ये ध्यान दें की कंधे की एक ओर 35 और दूसरी ओर भी 35 फंदे होने चाहिए। 70 फंदे चढ़ाने के बाद 1 सीधा और 1 उल्टा के क्रम में दोनों ओर से बॉर्डर बनाते हुए 8 सलाई बुनेंगे ,और सारे फंदो को घटा लेंगे।

 

गला और दोनों तरफ के बाजु का बॉर्डर बनाने के बाद स्वेटर की सिलाई करेंगे।स्वेटर कैसे सिलें

इस तरह से ये हाफ स्वेटर तैयार है।

#sweaterfor4yearoldboy
#halfsleevessweaterforgents
#halfsleevessweaterforladies
#halfsleevesweaterforbabyboy
#woolensweaterfor3yearoldboy
#halfsweaterforbabygirl
#halfsweateramazon

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *