Contents hide
2 Ek colour ka sweater ka design / एक रंग की स्वेटर की बुनाई

Ek colour ka sweater ka design / एक रंग की स्वेटर की बुनाई

Ek colour ka sweater ka design / एक रंग की स्वेटर की बुनाई

Ek colour ka sweater ka designएक रंग की स्वेटर की बुनाई
Ek colour ka sweater ka design इस डिजाइन में 4 से मल्टीपल फंदे लेने होंगे और उसमें दो फंदे एक्स्ट्रा कर लेते हैं , तो किसी भी स्वेटर पर यह सेट हो जाएगी|फंदे आप कितने लेंगे यह आपके ऊपर निर्भर होता है कि आप बच्चे का स्वेटर बना रहे हैं या फिर बड़े का | यह एक रंग की स्वेटर की बुनाई डिजाइन हर किसी के स्वेटर पर आप डाल सकते हैं चाहे वह बच्चे के स्वेटर हो बड़े के हो या किसी लेडीस की स्वेटर हो| यह Ek colour ka sweater ka design डिजाइन सीधी तरफ से शुरू होती है और 4 पंक्तियों का एक सेट पूरा होता है और पूरे दो सेट किए डिजाइन है जो 8 पंक्तियों में कंप्लीट होती है| 

स्वेटर की नई डिजाइन बनाने का तरीका

(Ek colour ka sweater ka design)

एक रंग की बुनाई  (ek rang ki bunai ) में 22 फंदों पर यह डिजाइन सेट की हूं , जिसमें 4 से मल्टीपल 20 फंदे हैं और दो फंदे मैंने एक्स्ट्रा लिए है|यह स्वेटर की नई डिजाइन है

1st row :-एक कलर का डिजाइन  सबसे पहले दो फंदे उल्टा बुन लेंगे| फिर 2 फंदे छोड़कर उसके बाद सलाई को अंदर डालते हैं और एक फंदा लेकर फंदे को आगे की ओर निकाल लेंगे और उसे बाएं हाथ की सलाई पर चढ़ा लेते हैं | उसे थोड़ा ढीला ही रहने देते हैं फिर उसके बाद वाले फंदे को उसके साथ मिलाकर एक जोड़ा सीधा बुनेंगे और दूसरे वाले फंदे को भी एक सीधा बुन लेते हैं |
2 उल्टा बुनेंगे | फिर से 2 फंदे छोड़कर सलाई को अंदर डालेंगे और पहले की तरह ही बुनेंगे |
2 उल्टा बुनेंगे ,फिर से 2 फंदे छोड़कर सलाई को अंदर डालेंगे और पहले की तरह ही बुनेंगे |
इस क्रम को दोहराते हुए स्वेटर की नई डिजाइन की पहली पंक्ति कम्पलीट करेंगे |
अंत में 2 उल्टा बुनेंगे |

न्यू स्वेटर डिजाइन 2022(Ek colour ka sweater ka design)

2nd row :- दूसरी सलाई उल्टी तरफ से होगी | न्यू स्वेटर डिजाइन 2022  इसमें सबसे पहले 2 उल्टा बुनते हैं| उसके बाद 2 सीधा बुनेंगे | फिर 2 उल्टा ,2 सीधा इस ढंग से बुनते हुए अंत के 2 फंदों को उल्टा बुनेंगे | 

एक कलर के स्वेटर का डिजाइन

https://shilpygarments.blogspot.com/2019/05/honey-comb-patternbee-stitchsingle.html

https://shilpygarments.blogspot.com/2019/05/eyelet-cable-knitting-patternsmall.html

https://shilpygarments.blogspot.com/2020/04/single-colour-knitting-design-baby.html

3rd row :-ek colour ka design अब इसकी तीसरी सलाई सीधी तरफ से होंगी | इसमें पहला फंदा उल्टा बुन लेते हैं और उसके बाद के 4 फंदों पर डिजाइन बनाएंगे| (डिज़ाइन बनाने का तरीका :- डिजाइन बनाने के लिए पहला फंदा छोड़कर दूसरे वाले फंदे पर आगे की ओर से सीधा बुनते हैं , फिर पहले वाले फंदे को सीधा बुनेंगे फिर दोनों फंदों को एक साथ गिरा लेते हैं | उसके बाद वाले 2 फंदों में से पीछे की ओर से दूसरे फंदे को पहले सीधा बुनेंगे और फिर पहले वाले फंदे को सीधा बुनकर दोनों फंदों को एक साथ गिरा लेते हैं ) 2 उल्टा बुनेंगे और अगले 4 फंदों में फिर इसी ढंग से डिज़ाइन बनाएंगे इस तरह से पूरी पंक्ति में दो उल्टा बुनेंगे और 4 फंदों पर डिजाइन बनाएंगे| फिर से 2 उल्टा बुनेंगे 4 फंदों पर डिजाइन बुनेंगे बुनाई | इस तरह न्यू स्वेटर डिजाइन 2022 3rd row पूरी करेंगे | और अंत के 2 फंदों को उल्टा बुनेंगें हैं| 

ek colour ka sweater ka designe kaise banaen

(Ek colour ka sweater ka design)

4th row :-

ek colour ka sweater ka designe kaise banaen

चौथी सलाई उल्टी तरफ से होगी| इसमें ऊन को अपनी ओर करके पूरी सलाई उल्टी बुन लीजिए| 

डिजाइन की चार सलाइयाँ कंप्लीट हो गई हैं | अब हमें इन्हीं 4 सलाइयों को आगे भी रिपीट करना है | लेकिन इन डिज़ाइनों की सिर्फ जगह चेंज हो जाएगी |
पहली 4 पंक्तियों में डिजाइन की पहली सेट बनी है | और अब जो 4 पंक्तियां बनेंगी वो डिजाइन की दूसरी सेट होगी | डिजाइन का यह 1 सेट पिछले सेट के 2 डिजाइनों के बीच में बनेगा |

5th row :- पांचवी पंक्ति सीधी तरफ से होगी | सीधी तरफ से डिजाइन डालते हैं |ek colour ka sweater ka designe kaise banaen इसमें सबसे पहले शुरु के 2 फंदों को सीधा बुन लेते हैं और उसके बाद पूरी पंक्ति ठीक उसी ढंग से बुनेंगे जैसे पहले सेट की पहली पंक्ति बुनी हूँ |अंत के 2 फंदों को सीधा बुनेंगे| 

बच्चों, जेंट्स और लेडीस के स्वेटर के डिजाइन(Ek colour ka sweater ka design)
6th row :-

यह बच्चों, जेंट्स और लेडीस के स्वेटर के डिजाइन है |ये पंक्ति उल्टी तरफ से होगी इसमें सीधी तरफ से जो फंदे सीधे हैं वह इस तरफ उल्टा बुनेंगे और सीधी तरफ से जो फंदे उल्टे हैं उसे इस तरफ सीधा बुनेंगे|

शुरू के 2 फंदो को उल्टा बुनेंगे , फंदा पीछे करके 2 फंदे सीधा बुनेंगे | फिर से फंदे को आगे करेंगे | 2 उल्टा कर देंगे इस तरह से सीधा और उल्टा बुनने के क्रम में फंदे को आगे और पीछे करना है| और पूरी सलाई इस तरह से बुनते हुए कंप्लीट करेंगे | अंत के दो फंदों को उल्टा बुनेंगे |

7th row :- यह पंक्ति सीधी तरफ से होगी | इस पर डिजाइन बनेगी | इसमें शुरू के 2 फंदों को सीधा बुनेंगे और उसके बाद पहले सेट के डिजाइन में तीसरी पंक्ति की तरह ही इस पंक्ति को बुनेंगे | सिर्फ अंत के 2 फंदों को सीधा बुन लेंगे | जैसे शुरू के 2 फंदे सीधा बनी हूँ। 

8th row :- यह सबसे लास्ट पंक्ति है। यह पूरी पंक्ति उल्टी सलाई में बुनेंगे।
इसके बाद 8 पंक्तियों की यह डिजाइन कंप्लीट होती है। इन 8 पंक्तियों को बार-बार दोहराएंगे।

अगर आपको मेराEk colour ka sweater ka design / एक रंग की स्वेटर की बुनाई की आर्टिकल पसंद आयी हो और डिजाइन बताने का मेरा तरीका पसंद आया हो तो , मेरी इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपने विचार रखें।