sweater design for ladies, sweater design pattern,sweater design pictures,new sweater design 2022 ,sweater design,gents sweater design 2022,sweater design for boys,sweater design in hindi,sweater,sweater ka design,
sweater design / easy knitting pattern
जब कभी स्वेटर बुनने का मन हो तो ये समस्या सबसे पहले आती है की डिज़ाइन कौन सा डालूं। कोई डिज़ाइन बनानी आती भी तो एक ही sweater design को बार बार दोहराने का मन नहीं होता। इस article में एक ऐसा sweater design बनाना बताउंगी जो दो पैटर्न मिलाकर बनी है।
How to use combination of 2 sweater design
ये combination sweater design मुझे बहुत पसंद है और अधिकतर मैं स्वेटर्स में use करती हूँ , इसलिए मुझे लगा की अपने readers को भी जरूर बताऊँ की एक से अधिक sweater design की combination से स्वेटर को बहुत खुबसूरत बना सकते हैं।
कितने फंदे लेंगे इस sweater design में
ये एक रंग की बहुत ही खूबसूरत डिजाइन है। यह दो डिजाइन के कॉन्बिनेशन में बनी है।
इसे हल्की कलर की ऊन में बनाएं तो यह अधिक अच्छी लगती है । इस sweater design कार्डोगन,बच्चों की स्वेटर और जेंट्स की फुल और हाफ स्वेटर में भी दल सकती हैं। यह डिजाइन सेट करने के लिए मैंने 9 से मल्टीपल फंदे लिए हैं ।इसके अतिरिक्त 4+2 फं दे ली हूं। जिसमें 2 फंदे दोनो ओर के लिए 1 – 1 अलग से है।
यह sweater design 9 के मल्टीपल में बनेगी और इसमें 6 फंदे एक्स्ट्रा लेते हैं ,जैसे कि मैं यहां पर यह डिजाइन 9 के मल्टीपल में 27 फंदों पर बनाई हूं और इसमें 6 फंदे एक्स्ट्रा है। 33 फंदों पर यह डिजाइन आपको बना कर बताऊंगी ।
33 फंदों में 1-1 फंदा दोनों ओर अलग से रखी हूं ।वैसे भी हर डिजाइन और स्वेटर बनाते वक्त आप डिजाइन के अनुसार गिने हुए फंदे ले , लेकिन 1-1 फंदा दोनों ओर के लिए जरूर रखें ताकि सिलने में आपको आसानी हो और वह सुंदर भी लगे।
Method (sweater design बनाने का तरीका)
1.संकेत चिन्ह(abbreviations ):-
1.K:-
Knit
सीधा बुनेंगे
2.P:-
Purl
उल्टा बुनेंगे
3.SL:-
slip [slip the next stitch from left hand needle to the right hand needle without knittiing]
बिना बुने ही बाईं हाथ की सलाई से फंदा दाईं हाथ की सलाई पर उतार लेंगे।
4.make pattern[डिज़ाइन बनाएँगे ]
फंदा को दोहरा कर के आगे करेंगे और टाइट वाले फंदे से आगे के 2 फंदों को उल्टा बुनेंगे फिर फंदा पीछे से खीच लेंगे.
keep double yarn forward and purl 2 stitches from tight yarn then pull the yarn from back.
2.methods:-
1st row-
एक फंदा उतार लेंगे, *डिज़ाइन बनाएँगे 2 बार , 2 उल्टा , 1फंदा में 5 फंदे बनाएंगे (), 2 उल्टा ; *से अंत तक दोहराएंगे।अंत के 1फंदा की सीधा
sl1, *make pattern twice, p2, make 5 stitches from 1 stitch[ ], p2;repeat these from *to last 1 set k1.
2nd row-
1 फंदा उतार लेंगे,* 4 उल्टा , 2 सीधा,5 उल्टा, 2सीधा; *से अंत तक दोहराएंगे।अंत के 1 फंदा उल्टा बुनेंगे।
SL1,*P4,K2 ,P5, K2;repeat these from *to last 1 set k1.
3rd row-
एक फंदा उतार लेंगे, * डिज़ाइन बनाएँगे 2 बार , 2 उल्टा , 5सीधा, 2 उल्टा ; *से अंत तक दोहराएंगे।अंत के 1फंदा की सीधा बुनेंगे।
sl1, *make pattern twice, p2, k5, p2;repeat these from *to last 1 set k1.
4th row-
1 फंदा उतार लेंगे,* 4 उल्टा , 2 सीधा,5 उल्टा, 2सीधा; *से अंत तक दोहराएंगे।अंत के 1 फंदा उल्टा बुनेंगे।
SL1,*P4,K2 ,P5, K2;repeat these from *to last 1 set p1.
5th row-
एक फंदा उतार लेंगे, *डिज़ाइन बनाएँगे 2 बार , 2 उल्टा , बढ़ाये गए अगले 5 फंदों को 3 फंदे बनाएँगे [अगले 2 फंदों को दाईं हाथ की सलाई पर उतार लेंगे फिर बाईं हाथ की सलाई पर डालेंगे और पीछे कीओर से 1 जोड़ा सीधा बुनेंगे ] 1 सीधा , 1 जोड़ा सीधा बुनेंगे। इस तरह से 5 फंदों के 3 फंदे बनाएँगे।] 2 उल्टा ; *से अंत तक दोहराएंगे।अंत के 1फंदा सीधा बुनेंगे
sl1, *make pattern twice, p2, decrease 2 stitches from 5 stitches , p2;repeat these from *to last 1 set k1.
6th row:-
1 फंदा उतार लेंगे,* 4 उल्टा , 2 सीधा, 3 उल्टा, 2सीधा; *से अंत तक दोहराएंगे।अंत के 1 फंदा उल्टा बुनेंगे।
SL1,*P4,K2 ,P3, K2;repeat these from *to last 1 set k1.
7th row :-
एक फंदा उतार लेंगे, *,डिज़ाइन बनाएँगे 2 बार ,2 उल्टा , बढ़ाये गए अगले 3 फंदों को 1 फंदे बनाएँगे [अगले 2 फंदों को दाईं हाथ की सलाई पर उतार लेंगे फिर बाईं हाथ की सलाई पर डालेंगे और पीछे कीओर से 3 फंदों को एक साथ सीधा बुनेंगे, 2 उल्टा ; *से अंत तक दोहराएंगे।अंत के 1फंदा सीधा बुनेंगे
sl1, *make pattern twice, p2, decrease 2 stitches from 3 stitch[ ], p2;repeat these from *to last 1 set k1.
8th row-
1 फंदा उतार लेंगे,* 4 उल्टा , 2 सीधा,1उल्टा, 2सीधा; *से अंत तक दोहराएंगे।अंत के 1 फंदा उल्टा बुनेंगे।
SL1,*P4,K2 ,P1, K2;repeat these from *to last 1 set k1.
यह डिजाइन पूरे 8 पंक्तियों की है।
Repeat these 8 rows
( इन 8 पंक्तियों को दोहराएंगे)