Baby socks|| baby booties|| moje|| बच्चों के मोज़े

 Baby socks,बच्चों के मोज़े, baby booties 

बॉर्डर : —
36 फन्दे डालेंगे,tomato colour से |एक सलाई सीधी बुनने के बाद सफ़ेद रंग की yarn लगाएँगे और  दोनों ओर से सीधी सलाई बुनेंगे, पुरे  14 सलाई बुनेंगे, अगर नाप कर बनायें तो 1.5″ की लम्बाई होनी चाहिए |

IMG 20190730 152026 888

डिज़ाइन :–  बॉर्डर के बाद इसमें  honeycomb डिज़ाइन दी हूँ जो दो रंगों में बनी है | दो पंक्ति सफ़ेद और दो पंक्ति tomato colour से दी हूँ, डिज़ाइन 28 पंक्तियों की है,

IMG 20190730 152004 452

बॉर्डर से डिज़ाइन तक की पूरी लम्बाई 4″ की है |ये double colour की honeycomb डिज़ाइन  है, जिसे मैं अपने youtube चैनल में बना कर बताई हूँ, उसे आप नीचे देख  सकते है |

 मोज़े की निचली भाग :-
       
 मोज़े की ऊपर की भाग  4″ बनाने के बाद 36 फंदों को 3 बराबर भागों में बाँट लेंगे ( 12-12-12)  की क्रम में |शुरू के 12 फन्दे को सीधा बुन लेंगे और बीच के 12 फन्दे को भी सीधा बुन लेंगे |अन्तिम 12 फन्दे को से pin पर उतार लेंगे |उलटे तरफ से भी सीधा ही बुनेंगे बीच के 12 फन्दे बुन लेने के बाद अगले 12 फंदों को भी pin उतार लेंगे | अब सिर्फ बीच के 12 फन्दे को ही बुनेंगे, दोनों ओर से सीधा |बीच की भाग को 20 सलाई बनेंगे, दोनों ओर से सीधी सलाई बुनते  हुए |
अगर आप नाप कर बनाते है तो लम्बाई 2″ होनी चाहिए

बीच वाली भाग बुनने के बाद इस भाग किनारे से 10 फंदे उठा लेंगे, इसे उठाने का तरीका मैं वीडियो में बताई हूँ, फंदे उठाने के बाद left hand की तरफ से 12 फंदे उठा लेंगे और इन 22 फंदों को सीधा  बुनेंगे, और अंत में दूसरी तरफ भी बीच की साइड के 10 फंदे left hand के  12 फंदो को उठाकर  साथ में सीधा बुनेंगे|

इसे भी 20 सलाई बुनेंगें यानि 2″लम्बी बुनेंगें |

इसे एक तरफ  से पूरी सिलाई कर देंगे, बॉर्डर  से शुरू कर के बिलकुल निचे तलवे तक सिलाई कर देंगे.
और क्रोसिए से अलग से डोरी बना कर ऊपर की भाग में डाल लेंगे |

 

Is tarah se socka tayaar hai.

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *