How to knit cardigan#|| कार्डिगन कैसे बनायें #||round neck ||गोल गला

Contents hide
1 How to knit cardigan#|| कार्डिगन कैसे बनायें #||round neck ||गोल गला

How to knit cardigan#|| कार्डिगन कैसे बनायें #||round neck ||गोल गला 

इस ब्लॉग में कार्डिगन# के बनाने का तरीका मैं इंग्लिश और# हिंदी दोनों में बताई हूँ |

हिंदी में :–

पिछला पल्ला :—

बॉर्डर :- इस पल्ले को 90 फंदे से शुरू करेंगे|

बॉर्डर बनाएँगे एक सीधा और एक उल्टे की  क्रम में | 20 सलाई बॉर्डर बुनेंगे, यानी 2 इंच की होनी चाहिए बॉर्डर| उसके बाद पूरे पल्ले को डिजाइन डालते हुए बनाना शुरू करेंगे |बॉर्डर से लंबाई जब 19 इंच की हो जाएगी तब दोनों ओर की मुड्ढे को घटा लेंगे|
         दोनों ओर से मुड्ढे में 7-7 फंदे, जिसमें पहली बार में 5 – 5 फन्दे घटाएंगे और दूसरी बार में 2 -2 फन्दे घटाएंगे| और फिर डिजाइन डालते हुए बुनते  जाएंगे|
           बॉर्डर से ऊपर तक की लंबाई टोटल 26″ इंच होनी चाहिए यानी की मुड्ढे  की पूरी लम्बाई  8 इंच की होनी चाहिए| कंधे पर 26 – 26फन्दे रखेंगे | 


 पिछले पल्ले का गला :– कंधे घटाने के 2 सलाई  पहले गले को घटा लेंगे | (कुल 90 फंदा   – (मुड्ढे का 14 + कंधे का 52फंदा )=24फन्दे  को एक साथ घटा लेंगे |

           कंधे का 26-26 फन्दे को 2 सलाई  बुनकर  पूरा टा लेंगे |
           

कार्डिगन का पहला अगला पल्ला :— अगले पल्ले को 50 फंदे से शुरू करेंगे,  एक सीधा और एक उल्टे की क्रम में बॉर्डर बुनेंगे | 20 सलाई बॉर्डर बनाएंगे( 2 इंच की )और फिर डिजाइन डालते हुए पल्ले को  बुनना शुरू करेंगे|बायें हाथ की तरफ 10 फन्दे का बॉर्डर बनाते जायेंगे साथ साथ | पल्ले की लंबाई बॉर्डर से जब 19″इंच की हो जाएगी तब मुड्ढे  को घटाएंगे |

मुड्ढे  में पूरे 10 फन्दे घटाने हैं   ( 5 -3 -2  के क्रम में )इस पल्ले में मैं अपने दाएं हाथ की तरफ मुड्ढे को घटाएंगे  और बाएं हाथ की तरफ बॉर्डर का दस फंदा बुनेंगे (एक उल्टा और एक सीधे के क्रम में )बॉर्डर की तरह |

अगले पल्ले का गला :- जिस तरफ से बॉर्डर बनाएँगे उस तरफ ही गोल गले को घटाएंगे |मुड्ढे घटाने के 4″ इंच के बाद गले को घटाएंगे | गले में कूल  14 फन्दे घटाएंगे |(पहली बार में 8, दूसरी बार में 4, और तीसरी  बार में 2 फन्दे घटाएंगे ) उसके बाद मुड्ढे की लम्बाई तक बुनेनेगे |

  दूसरा अगला पल्ला :–  ये पल्ला बिलकुल पहले पल्ले की तरह ही बनेगी, मुड्ढे को बाएँ हाथ की तरफ घटाएंगे और बॉर्डर को दाएं हाथ की तरफ बनाएँगे |

     बाजु बनाने का तरीका :-– बाजू की पूरी लंबाई 18 इंच की है इसमें 17 इंच तक फंदे को बढ़ाना है और बाकी के 1 इंच में दोनों ओर से फंदे को हटाना|

              बॉर्डर में मैंने 40 फंदे दिए हैं और एक सीधा और एक उल्टा के क्रम में बॉर्डर बनाई हूं,  पूरी 20  पंक्ति की  बॉर्डर है,  और लगभग 2 इंच|
                           6-6 सलाई पर दोनों ओर से एक एक फंदे बढ़ाते जाएंगे और 17 इंच की लंबाई  में  पूरे 80 फंदे  बढ़ा लेंगे और बाकी के 1 इंच में दोनों ओर से तीन-तीन फंदे घटाकर तीन बार ऐसा   घटाएंगे,  यानी कि पूरे 18 फन्दे मुझे घटा लेने हैं दोनों ओर से 9-9 फंदे| बाकी बचे फन्दे पुरे एक साथ घटा लेंगे |

   कार्डिगन की सिलाई :– सारे पल्ले को तैयार   करने के बाद अगले दोनों पल्ले के कंधे को पिछले पल्ले के कंधे से जोड़ेंगे फिर दोनों बाजू को जोड़ेंगे उसके बाद बाजू के बॉर्डर से सिलाई करते हुए नीचे पल्ले के बॉर्डर तक कार्डिगन को सील लेंगे, यानी कि पूरे साइड को मुझे आपस में जोड़ देना है|

गले की बॉर्डर :–गले में 75 फन्दे उठाएंगे | आगे के पल्ले में 25, पीछे के पल्ले में भी 25 फंदे और दूसरे आगे पल्ले  में भी 25 फंदे उठा लेंगे | दोनों ओर से सीधी सलाई  बुनेंगे, 8 सलाई बनाने के बाद अंतिम 4 पंक्तियों में ridge  pattern डालकर गले को बनाऊंगी, जैसे 9वी सीधी सलाई में सारे फंदे को डबल कर लेंगे यानी एक फंदे को दो फंदा बना लेंगे और दूसरी तरफ से उल्टी सलाई में सारे फंदे को जोड़ा बना देंगे यानी कि यानी  दो फंदे को एक फंदा कर लेंगे फिर पहले की तरह  और एक सलाई सीधी बुनेंगे और अंतिम पंक्ति में उल्टे की तरफ से पूरे फंदे को सीधा बुनते हुए घटा लेंगे|

 इस तरह से कार्डिगन तैयार है |

In english:-

Back side:–

Border: Border  will start with 90 stitches

Counted rows :– 20 rows
Length :- 2 inches
 After that, begin to make the whole part by designing. When the length of the sweater is 19 inches(border included) then armhole  of both sides will be reduced by 7-7 stitches on both sides. (1st row 5-5 stitches and on 2nd row 2-2 stitches should be reduced)

The length from top to border should be 26 “inches. the whole length of the armhole is 8 inches. 26 – 26 stitches on the shoulder.

 Back side neck : – before 2 rows  casting off the shoulder  we reduces 24 stitches of neck (Total 90 stitches – (armhole’s 14 + 52 stitches of shoulder) = 24 will reduce in neck.

 Sleeves:— Border:-       I have started this from border and given 40 stitches in the border
Counted row :– 20 rows  (in knit 1 and purl 1) approx 2 inches.
The entire length of sleeve is 18 inches, After  border, 6-6 stitches from both side should be  raise. 80 stitches should be raised upto length of 17 inches of sleeves, after that,  in 1″ inch stitches should decreases  Both side by 5-5 stitches  in every row,(3 times)(.total 15-15 stitches)
 remaining  50 stitchesWill be reduced simultaneously.

Front portion :-  front portion start with 50 stitches,  we will make  border same as back portion. length from top to border should be 26 “inches.

Length of arm hole  :– 8 inch

Cardigan’s front portion (first part) :- Next round will start with 50 stitches, we will make border same as back portion and then begin to knit the stitches by placing the design.

With the left hand side, 10 stitches will be made for border. When length is 19 “inches by the border, then the armhole will decrease by 10  stitches  (in order of 5 -3-2)we  will reduce the armhole towards my right hand side.

Second part:-= we knit second part same as first part.Only a slight difference,decreasing an armhole on left hand side and making border on the right hand side.

Neck of front portion : –  we reduce stitches for neck On the side of border.  After reducing the stitches for armhole we knit 4 inches then reduce stitches for neck, On the side of which the borders will be made.Total 14 stiches decrease in neck (in first row 8stitches reduce,  in second row 4 stitches and in third row 2 stitches )

and begin knit the stitches for 4 inches by placing designs.

Stitching of Cardigan: – After preparing all portions add the shoulders of both side and stitch both side of cardigan from top to bottom.

Neck border: – 75 stitches will take up in neck.25 in the front, 25 in the back and 25 in the second front. Knit both side in 8  rows. I will put the ridge pattern in the last 4 rows and make the border stretchable , on 9th row we make Double all the stitches,on 10th row all the double stitches will be resingled,in 11th row knit all stitches and in last 12th row we reduce all stitches knitwise.

Cardigan is ready in this way.

Watch this video for pattern:–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *