Small cable with jali pattern

 Small cable with jali pattern:-

डिजाइन(design) है।

ये पैटर्न केबल (cable)और जाली ( net)  की कांबिनेशन ( combination) से बनी है। यह सिर्फ 4पंक्तियों(rows)की डिजाइन(design) है। 


यह पैटर्न 10 की सेट( set) में बनेंगी और  दोनों और आप अपनी इच्छानुसार एक्स्ट्रा (extra)फंदे ले सकते हैं।

Small cable with jali pattern



मेरी बुनाई की चैनल  (knitting channel) “शिल्पी गारमेंट्स”( Shilpy garments) में इस डिजाइन की वीडियो बना कर डाली हूं, उसमें मैं पूरे 34 फंन्दों पर यह पैटर्न बताई हूं। जिसमें पैटर्न की तीन सेट बनी हैं और दोनों ओर दो दो फंदे मैंने एक्स्ट्रा,( extra )रखे हैं।


इस पैटर्न (pattern) की मदद से मैंने 3 से 4 साल के बच्चे की फुल स्वेटर sweater भी बनाई है, इसकी पूरी वीडियो( video )मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाली हूं और  आर्टिकल article भी  अपने ब्लॉग (blog) में लिखी हूं ,दोनों की लिंक नीचे दी गई है :-

Blog’s article:- https://shilpygarments.blogspot.com/2021/03/sweater-for-3-to-4-years.html


Full sweater:- https://youtu.be/W6XTsPnIigk

Small cable with jali pattern



ABBREVIATIONS:-


 P:- purl stitch,

(उल्टा बुनेंगे)


(Visit my blog’s article for how to knit and purl) उल्टा और सीधा कैसे बुने इसके लिए मेरी ब्लॉग की इस आर्टिकल के लिंक को क्लिक करें :- https://shilpygarments.blogspot.com/2019/04/knitting-for-beginners-basics-of.html


K:- knit stitch (सीधा बुनेंगे)


C4F– ( cable 4 front)on a right side row, slip the next two stiches on the cable needle and leaving it on the front position . Working behind the cable needle ,knit the next two stiches from the left hand needle.Now knit the two stiches from the cable needle to produce a crossover to the left.


सबसे पहले दो फंदे उतार लेते हैं, और उसे किसी सलाई (needle) पर चढ़ा लेंगे। उसके बाद के दो फंदे को उतारे हुए फंदे के पीछे की ओर से सीधा बुन लेते हैं। फिर उतारे हुए फंदे को बाएं हाथ की सलाई पर चढ़ाएंगे और दो सीधा (knit) बुन लेंगे।


Psso:-

 pass slip stich over on one knit stitch .(slip the next stitch and knit 1more ,then you lift the  slipped stitch and drop it over the knit stitch.(This is use for decreasing the stitch).


एक फंदा उतार लेंगे और अगला एक  फंदा सीधा बुनेंगे, फिर उतरे हुए फंदे को बुने हुए फंदे के उपर से गिरा लेंगे।इस संकेत चिन्ह का प्रयोग फंदे को घटाने के लिए किया जाता है।)


K2tog:-

 knit 2 sts  together ,this is used for decreasing one sts.

(दो फंदे को एक साथ सीधा बुनेंगे,एक फंदे को घटाने के लिए ऐसा किया जाता है )


Yf :- 

yarn back,(फंदे को पीछे रखेंगे)

डिजाइन बनाने का तरीका:-

Method

एक सेट 10 फंदों का होता जिसमे दो फंदे जाली के लिए रखते हैं, और 4 फंन्दों का केबल बनाते हैं। 4 फन्दों में केबल के  दोनों और 2 – 2  फन्दे उल्टा बुनते हैं। 

इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले पहली सलाई पूरी उल्टी (purl) बुनेंगे।  दूसरी सलाई मैं सीधी तरफ से पैटर्न डालते हैं।

तीन सेट की डिज़ाइन (design) के लिए 30 फंदे लेंगे और दोनों ओर दो दो फंदे एक्स्ट्रा लेंगे। पूरे 34 फंन्दों पर यह पैटर्न बताई हूं।

Small cable with jali pattern



शुरू के दो फंदे हमेशा सीधा ही बुनेंगे उसके बाद एक सेट पैटर्न डालते हैं। शुरू के 2 फंदो में जाली बनाएंगे फिर 2 उल्टा बुनेंगे फिर 4 फंदो में केबल बनाते हैं ।उसके बाद 2 उल्टा।


 यह पूरा 10 का एक सेट कंप्लीट (complete) है। उसके बाद फिर से इसे ही दोहराते (repeat) हैं पूरी सलाई में। अंत के 2 फन्दों को सीधा बुनेंगे।

अगली पंक्ति में उल्टे तरफ से पूरा सलाई उल्टा ही बुनेंगे। सीधी तरफ से फिर से इसी पैटर्न को रिपीट करना है।

Small cable with jali pattern



इस पैटर्न में सिर्फ एक बात ध्यान देने की है , पहली सीधी पंक्ति में जाली बनाने के लिए दो सीधा शुरू का बनाने के बाद एक जोड़ा सीधा बुनेंगे और फंदा पीछे ही रहने देंगे ,दो उल्टा बुनेंगे, लेंगे तो यहां पर एक फंदा बढ़ जाएगा और जाली बन जाएगी।

दूसरी सीधी सलाई में जाली बनाने के लिए (PSSO knitting) का प्रयोग करेंगे। इसे कैसे बनाते हैं इसके लिए ऊपर (Abbreviation) में इसकी (method) दी हुई है, उसे पढ़कर आप इसे आसानी से बना सकते हैं।


डिजाइन बनाने का तरीका:-


1st row:-

 उल्टा बुनेंगे।


2nd row:- K2* k2 tog, yb, p2, k4, p2, repeat from * to *last 2 sets k2 

 दो सीधा * जाली बनाएंगे (दो फन्दों को एक साथ सीधा बुनेंगे ), फंदे को पीछे रहने देंगे ,2 उल्टा, 4 सीधा, 2 उल्टा * से * तक दोहराएंगे ।अन्त में 2 सीधा ।


3rd row:– 

उल्टा बुनेंगे।


4th row:-

2 सीधा,* जाली बनाएंगे(Psso method के द्वारा) ,2 उल्टा ,4 फंदो में केबल बनाएंगे , 2 उल्टा * से * तक दोहराएंगे ।अन्त में 2 सीधा ‌।

For this pattern watch my YouTube video.Link is given below:-












Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *