क्रोशिया सीखें //How to start crochet for beginners

अधिकतर लोग क्रोशिये से बुनना पसंद करते हैं। क्रोशिये की मदद से छोटी और बड़ी कोई भी प्रोजेक्ट आप आसानी से बना सकते हैं। crochet beginners इसकी शुरुआत कैसे करें , आज की आर्टिकल इसी के सन्दर्भ में है।

crochet for beginners: क्रोशिया सीखें

क्रोशिया सिखने के लिए सबसे पहले जरुरी है इसकी बेसिक स्टिच को सीखना। Beginners को सबसे पहले कुछ बेसिक स्टिच और उनके संकेत चिन्हों को समझना और सीखना बहुत जरुरी है। जिनका उल्लेख नीचे है –

क्रोशिया सीखें

learn crochet / क्रोशिया सीखें

  1. (ch) chain stitch :- ये डिज़ाइन का पहला स्टेपहोता है। हर प्रोजेक्ट की शुरुआत इसी से करते हैं। इससे डिज़ाइन का आधार बनाते हैं।

  2. (sc) single crochet:- ये एक छोटी सी V shape की बेसिक स्टिच है।

  3. (dc) double crochet:- डबल क्रोशिया एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्टिच है। इसका प्रयोग लगभग हर प्रोजेक्ट में करते हैं। ये single croshiya की तुलना में थोड़ा बड़ा होता है।
  4. (hdc) half-double crochet:- यह एक मध्य लंबाई की स्टिच है जो सिंगल क्रोशिया से थोड़ी बड़ी और डबल क्रोशिया से थोड़ी छोटी होती है। इसका प्रयोग किसी खास प्रोजेक्ट के लिए किया जाता है। 
  5. (sl st) slip stitch:- क्रोशिये से कहीं पर जोड़ना हो तो slip stich का प्रयोग करते हैं। इससे पता ही नहीं चलता की पर जोड़ दी गयी है।
  6. (in)increase  stitch:- जब फंदे को बढ़ाना हो तो increase stitch का प्रयोग करते हैं।
  7. (de) decrease stitch:- जब फंदे को बढ़ाना हो तो decrease stitch का प्रयोग करते हैं।
  8. (yo) yarn over:- फंदे को क्रोशिये पर फंसा कर फिर से अगला फंदा बनाने में इसका प्रयोग करते हैं। यह स्टेप क्रोशिये की बुनाई के के लिए सबसे अधिक जरुरी है। इसके बिना किसी भी प्रोजेक्ट को आप नहीं बना सकते।

ऊपर दिए गए स्टिच(stitch) बिगिनर्स (beginners) के लिए बहुत ही जरुरी है। इसे  सीखने के बाद जब उन्हें थोड़ी बहुत क्रोशिये (crochet)की जानकारी हो जाये तब वे आगे की एडवांस स्टिच (advance stitch)को सिखने का प्रयास करें। आज की आर्टिकल में सिर्फ बेसिक स्टिच (basic stitch)और उनके संकेत चिन्हों को बताई हूँ। इसके बाद की आर्टिकल में एडवांस स्टिच(advance stitch ) का वर्णन करूंगी।

क्रोशिये के संकेत चिन्हों को समझना क्यों जरुरी है ?(Crosia chalana)

(Why abbreviations are important for crochet beginners ?)

जहाँ तक मेरी राय है , इंग्लिश में संकेत चिन्हों को समझना बहुत ही आसान होता है और उसे प्रयोग करना भी ज्यादा आसान होता है। क्रोशिया के सुन्दर से सुन्दर प्रोजेक्ट भी हम नहीं सीख पाते , क्योंकि english Abbreviation हमें नहीं आती। English Abbreviation एक ग्लोबल language है। अक्सर हिंदी पाठकों को ये समस्या होते देखी हूँ कि अच्छी से अच्छी डिज़ाइन भी नहीं बना पाते , सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें English abbreviation की समझ नहीं होती। इसे सीखना क्यों जरुरी है आइये जानते हैं —

*पैटर्न को सिखने में मदद*: 

यह पैटर्न को समझने में बहुत आसान बनाती है। कोई भी project bigginers अगर शुरू से ही abbreviations को फॉलो करते उसे सीखें , तो बड़ी आसानी से वह कठिन डिज़ाइन भी बना सकते हैं।

*आसान तरीके से डिज़ाइन को समझना*:

abbreviations पैटर्न को बहुत ही आसान बनाते हैं। ये पैटर्न को समझना और उसे बनाना आसान करता है।


*विश्वस्तरीय भाषा*:

crochet abbreviation एक ग्लोबल लैंग्वेज। अगर आप इसे सिख ले तो वर्ल्ड के किसी भी डिज़ाइन को बना सकते हैं।
इसके विपरीत खुद भी अपनी किसी डिज़ाइन को abbreviation की मदद से दूसरों को बता सकते हैं।


*डिज़ाइन के लिए जरुरी*:

कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जिन्हें हम संकेत चिन्हों की मदद से बड़े ही आसानी से समझा सकते हैं। कोई सा भी डिजाइन चाहे वो आसान हो या कठिन संकेत चिन्हों के द्वारा हम उसे समझाएं तो बड़ा ही आसान होता है।


*गलती कम करने में मदद*: 

संकेत चिन्ह के द्वारा विस्तारपूर्वक निर्देश देने के कारण किसी भी डिजाइन को उसकी मदद से बनाएं तो गलतियां काफी कम होती है और आपकी प्रोजेक्ट हूबहू बन जाती है।

*क्रोशिये की कुशलता को बढ़ाना*: –

संकेत चिन्हों को समझकर क्रोशिये की प्रोजेक्ट को बनाना आपकी कुशलता को और अधिक बढ़ाता है और कठिन से कठिन प्रोजेक्ट आप बड़े आराम से बना लेते हैं।

*समय और ऊन की बचत*: –

संकेत चिन्हों को समझकर उस के निर्देश के अनुसार अगर आप किसी प्रोजेक्ट को बनाते हैं , तो आप के समय की काफी बचत होती है। निर्देश के अनुसार बनाने से बार-बार खोलना नहीं पड़ता जिस कारण समय बर्बाद नहीं होती और इसके अलावा ऊन की भी काफी बचत होती है क्योंकि बार-बार खोलने से ऊन भी काफी बर्बाद होती है।

*क्रिएटिविटी को बढ़ावा*: –

संकेत चिन्हों को समझने के बाद आपकी क्रिएटिविटी काफी बढ़ जाती है। आप किसी में डिजाइन को अच्छे से समझ सकते हैं और आप उसे अपने अनुसार छोटी या बड़ी भी बना सकते हैं।